नगरा, बलिया। नगर पंचायत में स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी देव दीपावली का आयोजन किया जा रहा है। इस बार देव दीपावली 8 नवम्बर के बजाय 7 नवम्बर दिन सोमवार की शाम को ही मनायी जाएगी। बताया जा रहा है कि 8 नवम्बर को कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाई जाने वाली देव दीपावली चन्द्र ग्रहण के कारण उस दिन नहीं मनाई जायेगी। जिसके चलते आयोजकों द्वारा कार्तिक पूर्णिमा के एक दिन पहले ही देव दीपावली के कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के आयोजक राकेश सिंह व निर्भय प्रकाश ने बताया कि इस बार मन्दिर को 21 हजार से अधिक दियों से सजाया जाएगा। साथ ही मन्दिर को भव्यता प्रदान करने के लिए फूल मालाओं से सजाने की तैयारी है।
Subscribe
Login
0 Comments