![]() |
फाइल फोटो |
भोपाल। लाकडॉउन में आयी आर्थिक तंगी ने एक सिविल इंजीनियर को इस तरह अवसाद में लिया कि उसने खुद के साथ पत्नी और दो बच्चों के जिंदगी खत्म करने के लिए कदम उठा बैठा। राजधानी के मिसरोद थाना क्षेत्र में खुदकुशी और हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शनिवार को सिविल इंजीनियर ने पत्नी के साथ जहर पी लिया। साथ ही, बेटे और बेटी का टाइल्स कटर से गला काट दिया। घटना में इंजीनियर और बेटे की मौत हो गई है। जबकि बेटी और पत्नी को हमीदिया अस्पताल में भर्ती किया गया है उनकी स्थिति नाजुक है।
पुलिस मौेके पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था
घटना की सूचना पर SP साईं कृष्णा, ASP राजेश भदौरिया, SDOP अमित मिश्रा और मिसरोद थाना प्रभारी निरंजन शर्मा मौके पर पहुंचे। देखा तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर अंदर देखा, तो एक कमरे में रवि बेहोश पड़े थे। उनके मुंह से झाग निकल रहा था। इसके बाद रंजना भी बेहोश हो गईं। पास ही, चिराग और गुंजन खून से लथपथ पड़े थे। पुलिस ने चारों को तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने रवि और चिराग को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गुंजन और रंजना की हालत गंभीर है।
बेटे-बेटी का गला सोते समय रेतने का शक
मौके पर खून से सनी टाइल्स कटर भी मिला है। पुलिस का कहना है कि आशंका है कि पहले रवि और रंजना ने जहर पिया। इसके बाद इंजीनियर ने सोते में बेटे-बेटी का कटर से गला रेता। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
8 महीने से डिप्रेशन में थी रंजना
रवि गोविंदापुरा में एक निजी फर्म में सिविल इंजीनियर का काम करते थे। लॉकडाउन में नौकरी छूट गई थी। रंजना भी ब्यूटी पार्लर चलाती थीं, लेकिन उनका भी काम बंद हो गया था। इस कारण 8 महीने से वह डिप्रेशन में थीं। चिराग और गुंजन पढ़ाई कर रहे थे। पड़ोसियों का कहना है कि रंजना की मानसिक स्थिति खराब हो गई थी। यहां तक कि वे छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करने लगती थीं। पत्थर भी फेंकने लगी थीं। उसका इलाज भी चल रहा था। हालत खराब होने के कारण उन्हें मायके वाले घर ले गए थे, लेकिन वे 6 महीने पहले फिर से आ गईं। पड़ोसियों का कहना है कि सुबह बच्चों की आवाज भी सुनी थी, लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया। जब सुबह देर तक वे लोग सोकर नहीं उठे, तब घटना का पता चला।
मिसरोद थाना पुलिस की माने तो रवि ठाकरे (55) परिवार समेत 102 मल्टी सहारा एस्टेट में रहते थे। परिवार में पत्नी रंजना ठाकरे (50) , बेटा चिराग ठाकरे (16) और बेटी गुंजन ठाकरे (14) हैं। शनिवार सुबह 7 बजे जहर खाने के बाद रंजना पड़ोसी अजय अरोरा के घर पहुंचीं। अजय को उन्होंने पूरी कहानी बताई। अजय ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। साभार: दै0 भा0
Subscribe
Login
0 Comments