शिक्षा

सुरक्षित नारी के बगैर भारत सशक्तिकरण दिवास्वप्न, नरहेजी महाविद्यालय में हुई संगोष्ठी


द्विग्विजय सिंह
नगरा। राष्ट्रीय सेवा योजना एवं जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया द्वारा संचालित women study center  के संयुक्त तत्वाधान में श्री नरहेजी महाविद्यालय नरही रसडा बलिया  में मिशन शक्ति फेज 3 के तहत नारी स्वावलंबन पर  संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका विचार बिंदु सुरक्षित नारी सशक्त नारी था।  मुख्य अतिथि  मथुरा महाविद्यालय रसड़ा की पूर्व प्राचार्य डॉ उर्मिला सिंह  ने रामायण एवं महाभारत कालीन नारियों की चर्चा करते हुए उनकी स्वाधीनता और उनके सुरक्षित व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कहा कि जब तक नारी सुरक्षित नहीं होगी तब तक भारत सशक्तिकरण की दिशा में आगे नहीं बढ़ सकता ।

        ग्रामप्रधान मानती राजभर ने कहा कि भारत सदा नारियों की पूजा करता रहा है। हमें अपनी परंपरा एवं संस्कृति का पालन करना होगा तभी भारत अपना पूर्व रूप प्राप्त कर सकता है और विश्व गुरु बन सकता है।  प्रबंधक  मंजू सिंह ने महाविद्यालय के भविष्य में नारियों के सुखद एवं मंगलमय भविष्य की कामना करते हुए कहा कि नरहेजी परिवार सदा अपने कर्म पथ पर आगे बढ़ता रहेगा और नारियों एवं बालिकाओं को स्वावलंबन की दिशा में प्रेरित करता रहेगा।

     कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण करके हुआ कार्यक्रम अधिकारी डॉ श्वेता सिंह ने अतिथियों को अंगवस्त्रम प्रदान कर तथा माल्यार्पण किया । संगोष्ठी में डॉ बलिराम राय ,डॉ अच्युतानंद चौबे, डॉक्टर विकास राय ,डॉ शोभा मिश्रा,  प्रदीप कुमार मिश्रा,धनंजय शर्मा ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ कृष्ण मोहन सिंह ने किया।

Shabd Bhedi
Shabd Bhedi News covers a wide variety of fields such as politics, business, sports, art, and often includes materials such as opinion columns, editorial cartoons, comic strips, and advice columns.
https://www.kotagin.com/listing/shabd-bhedi-news
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments