बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के तिरनयी खुर्द के युवक की हत्या आशनाई में ही हुई थी। इस मामले में मृत युवक के पिता की तहरीर में एक लड़की व उसके भाई के खिलाफ मुदकमा दर्ज करने की तहरीर देना इस आशंका को बल दे रहा है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी लड़की और उसका भाई मृत युवक के गांव में ही अपने ननिहाल में रहते थे। दोनों को पुलिस गिरफ्तार करते हुए लड़की का मृत युवक के साथ क्या संबंध थे इसकी छानबीन में पुलिस जुटी हुई है।
उभांव थाने के तिरनयी खुर्द गांव के युवक राजा राजभर 24 की हत्या कर उसके शव को दो किलोमीटर दूर चकिया गांव के प्राथमिक विद्यालय पर फेक दिया गया था। सोमवार की सुबह स्कूल खोलने पर शव मिलने से हड़कम्प मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो उसके गले पर रस्सी के निशान बने हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई थी। इसे आशनाई का मामला मानकर तीन युवकों को पकड़कर उभांव पुलिस पूछताछ में जुटी गयी थी। मृतक के पिता प्रमोद राजभर ने पुलिस को दिए तहरीर में गांव में ही ननिहाल में रह रही एक लड़की और उसके भाई के खिलाफ तहरीर दी है। दोनों गड़वार थाना क्षेत्र के असनावर के रहने वाले है जिसमें आरोप लगाया है कि बीती देर शाम को अपने बेटे को उक्त दोनों के साथ बात करते हुए देखा था। और अगले दिन उसका शव स्कूल में मिला। उभांव पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले का खुलासा करने में जुट गयी।
Subscribe
Login
0 Comments