संतोष द्विवेदी
नगरा। उत्तर प्रदेशीय प्रजापति महासभा की बैठक रविवार को जनता इंटर कालेज में सम्पन्न हुई। बैठक में नगरा ब्लॉक की कार्यकारिणी का गठन जिलाध्यक्ष की देखरेख में किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से मनोज प्रजापति अध्यक्ष, भावनाथ प्रजापति उपाध्यक्ष, जय प्रकाश प्रजापति एडवोकेट मंत्री, धनंजय प्रजापति उपमंत्री व राम कुवर प्रजापति को कोषाध्यक्ष चुना गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राम प्रवेश प्रजापति ने प्रजापति समाज को एक जुट होने, शिक्षित होकर संघर्ष करने, समाज के ऊपर हो रहे अत्याचार के खिलाफ खड़े होने का आह्वान किया। बैठक में अभिमन्यु प्रजापति, मोतीचंद, अश्विनी, प्रमोद, कृपाशंकर प्रजापति, शिववचन प्रजापति सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।