बृजेश सिंह
बलिया। समाजवादी पार्टी के फेफना इकाई के तत्वाधान में शनिवार को बलेजी स्थित अम्बेडकर की मूर्ति के समीप “संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ” नाम से विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि फेफना विधानसभा क्षेत्र में उपेन्द्र तिवारी के सह पर शराब व पशु तस्करी धड़ल्ले से हो रही है। भाजपा कार्यकर्ता पुलिस प्रशासन के सहयोग से सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रहे है। राजनीतिक रूप से विरोधी ग्राम प्रधानों के कार्यो की उपेन्द्र तिवारी के इशारे पर जांच कराई जा रही है। षड्यंत्र करके जमीन हड़पने का जो कार्य किया जा रहा है, उसकी जाँच सपा सरकार आने पर विशेष एजेंसी से कराया जायेग। पूर्व मंत्री ने कहा कि उपेन्द्र तिवारी बार – बार कहते थे कि वे मुझे जेल भेजवाएँगे लेकिन ऐसा नहीं कर सके। लेकिन मैं वादा करता हूँ कि सपा सरकार आने पर मैं जांचोपरांत इन्हें अवश्य जेल भेजवाऊंगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मिठाई लाल भारती व रामअशीष गौतम का सपा नेता व कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर सम्मान भी किया गया। सम्मेलन में स्थानीय विधानसभा के हजारों सपा कार्यकर्ताओं के सर्च भासपा के भी सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके साथ ही दलित नेताओं के सपा ज्वांइन करने के कारण कुछ दलित वर्ग के लोग भी सम्मेलन को सफल बनाने में लगे रहे।
अंत मे संग्राम सिंह यादव ने सबका आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर हरिद्वार यादव, जलालुद्दीन, दीपक कनौजिया, श्रीकांत यादव, अशोक यादव, दिनेश यादव, रघुनाथ यादव, राजेन्द्र राजभर, दुर्गा राजभर, परशुराम यादव, बुंदेला यादव, सुनील सिंह आदि कार्यकर्ता रहे।