जिला जवार राजनीति

केंद्र की सरकार का लोकतंत्र में विश्वास नहीं : राम इकबाल

नगरा,बलिया। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने कहा कि देश में एक ऐसी सरकार चल रही है, जिसे लोकतंत्र में विश्वास नहीं है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में विपक्ष के राजनैतिक कार्यकर्ताओ, मंत्रियों एवं मुख्यमंत्रियों के पीछे सीबीआई ईडी लगाकर उन्हें भाजपाई बनाने की कोशिश की जा रही है। अधिकारियों का हर जगह दबदबा है। भ्रष्टाचार इन्हे नहीं दिखाई देता है।

पूर्व विधायक अतिथि गृह नगरा में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कहे कि वर्ग विशेष पर बुल्डोजर चलाकर सस्ती लोकप्रियता हासिल की जा रही थी। युवाओं, किसानों व्यापारियों की ताकत नहीं लगी तो इतिहास हमें माफ नहीं करेगा। कहे कि भाजपा सरकार में बेरोजगारों, किसानों के लिए कोई एजेंडा नहीं है। गुजराती टेक्नोलाजी लागू कर देश के बेरोजगारों के साथ छल किया जा रहा है। ऐसी स्कीम लाई जा रही है कि जब जवानी आएगी तो रिटायरमेंट दे दिया जाएगा।लॉलीपॉप वाली सरकार देश में चल रही है। पूर्व विधायक ने कहा कि अगर 2024 में सरकार नहीं बदली तो लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। लोकतंत्र बचाने के लिए सबको एकजुट होकर समाजवादी पार्टी का साथ देना होगा। सपा नेता ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश के 80 सीटों में 60 सीट समाजवादी पार्टी को मिलेगी और उसी दिन देश का प्रधानमन्त्री तय हो जाएगा। कहे कि समाजवादी पार्टी देश बचाओ देश बनाओ पदयात्रा के माध्यम से प्रदेश के लोगो के बीच जा रही है और सरकार की गलत नीतियों से उन्हें अवगत करा रही है।

Shabd Bhedi
Shabd Bhedi News covers a wide variety of fields such as politics, business, sports, art, and often includes materials such as opinion columns, editorial cartoons, comic strips, and advice columns.
https://www.kotagin.com/listing/shabd-bhedi-news
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments