शिवानन्द बागले
रसडा़ (बलिया)। नगर स्थित स्टेशन रोड में शुक्रवार की सुवह मकान के छत से गिरने से एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गयी। आनन फानन में परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाये जहां चिकित्सकों ने मृत्यु घोषित कर दिया। सूचना पर पहुची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयीं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्टेशन रोड निवासी संध्या 40 वर्ष पति अमित कुमार सुबह मकान की छत पर कूड़ा फेंकने गई थी। बरसात में फिसलन के कारण संध्या छत से नीचे गिर गयी। जिससे गम्भीर रूप से घायल हो गयी। परिजन अस्पताल लाये जहां चिकित्सकों ने मृत्यु घोषित कर दिया। परिजन शव को घर लेकर चले गये। मृतक की ससुर रमेश कुमार की तहरीर पर पुलिस शव को कब्जे में ले कर मामले की छानबीन में जुट गयी। मौत खबर लगते ही परिजनों में भी कोहराम मच गया। मौत की खबर लगते ही मृतक के मायके वाले भी आ गये थे।