रत्नेश सिंह
बलिया। महीनों बाद आज एक बार फिर गंगा नदी के घाट पर तीन शव देखने को मिले है। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर छायी हुई है। कोरोना काल मे गंगा नदी के किनारे शवों के मिलने के मामले में पूरे देश मे काफी हो हल्ला मचा था। बलिया में शवों के मिलने के मामले में ट्वीट करने पर पूर्व आईएएस सूर्य प्रताप सिंह को भी दुबहड़ पुलिस ने नोटिस थमा दी थी। जिसमें उनको लखनऊ से चलकर बागी बलिया की धरती पर आकर साक्ष्य देने पड़े। नरही थाना के कोरंटाडीह पुलिस चौकी क्षेत्र में जादुपुर सरयां गंगा घाट पर तीन शवों को कुत्ते द्वारा नोचने की वीडियो वायरल हो रही थी। शोशल मीडिया पर यह खबर आग की तरह फैली और पुरानी खबरों को ताज कर गयी।
मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस अधीक्षक राज करन नैय्यर ने मामले को गंभीरता से लिया और मौके पर पुलिस फोर्स भेज दी। उधर शवों की पहचान के लिए बिहार पुलिस से भी संपर्क साधने का काम किया जा रहा है। जल प्रवाह की वजह से बह कर गंगा घाट पर शव पहुचने की संभावना जताई जा रही है। शवों की अभी भी पहचान नही हो सकी है। शवों के बिहार के बक्सर से बहकर आने की संभावना बतायी जा रही है। शवों की पहचान करायी जा रही है शव किसके और कहा से है। शवों की पहचान न हो पाने पर पुलिस उनका दाह संस्कार कराएगी।