विनोद कुमार
सिकंदरपुर(बलिया)। रात से हो रही बरसात से सिकंदरपुर नगर पंचायत की मुख्य सड़को पर चारों तरफ पानी ही पानी दिख रहा है। नगर पंचायत व जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा से बारिश में कई वार्डो की गलियां व सड़के तालाब में तब्दील हो जाती है। जल जमाव से निवासी परेशान हाल हिजाते है। पर कोई सुध लेने वाला नहीं है।
क्षेत्र की कई मुख्य सड़कों पर मानसून की शुरुआत से ही जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है।सड़क तालाब में तब्दील हो गई है। सड़क पर बने गड्ढों व जलजमाव से यहां होकर गुजरने वाले सैकड़ों लोगों को प्रतिदिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद इसके किसी जनप्रतिनिधि का इस ओर ध्यान नहीं है। इसी क्रम में सिकंदरपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 14 चांदनी चौक में भयावह स्थिति बनी हुई है 2017 से लेकर आज तक पानी निकासी रास्ते का कोई समाधान नहीं निकला।
मोहल्ले निवासी नाहिद हुसैन उर्फ नन्हे ने कहा कि जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण महीनों सड़क पर पानी जमा रहता है। जिस कारण कई बार राहगीर गिरकर चोटिल हो चुके हैं। जलजमाव के कारण जीना मुश्किल हो गया है। लंबे समय तक पानी जमा रहने के कारण महामारी फैलने की आशंका है। समस्या को लेकर कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रखंड प्रशासन को अवगत कराया गया है। लेकिन, समस्या पर अबतक किसी ने गंभीरता नही दिखाई है। हल्की बारिश में भी गांव के बीच कुछ दूरी तक सड़क पर पानी भर जाता है। इस दौरान इमरान खान, गुड्डू कसेरा, पप्पू सोनी, अजमत अंसारी, पप्पू मास्टर, गुलाम नबी, सद्दाम हुसैन, फहीम खान, दीना सैनी, राजन सोनी, संतोष, अरशद आदि लोग मौजूद रहे।