राजनीति

भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम को नम आंखों से दी श्रद्धांजलि


बृजेश सिंह

बलिया। पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन पर भाजपाइयों में शोक की लहर है। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर शोक सभा आयोजित कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने दिवंगत नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।

जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने शोक जताते हुए कहा कि कल्याण सिंह जी का निधन भारतीय राजनीति के एक युग का अंत है। लाखों कार्यकर्ताओं को पार्टी की सेवा के लिए तैयार करने वाले बाबू जी की छवि सदैव हमारे मन मस्तिष्क में विराजमान रहेगी। उन्होंने देश की राजनीति को नयी दिशा दिखाई। श्रीराम मंदिर के लिए सबसे बड़ी कुर्बानी उनकी ही थी प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के अपने सपने साकार करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। भगवान राम उनकी आत्मा को शांति दे।

पूर्व विधायक भगवान पाठक ने कहा कि कल्याण सिंह का निधन भाजपा के लिए ही नहीं पूरे देश के लिए आघात है।श्री राम मन्दिर  का निर्माण आज जो हो रहा है तो इसका भी श्रेय उन्हीं को जाता है। जिसके लिए उन्होंने सत्ता का त्याग कर दिया। इस मौके पर बबन सिंह रघुवंशी, हरेराम चौधरी, प्रदीप सिंह, आलोक शुक्ला,राम जी सिंह,अमिताभ उपाध्याय, संजीव कुमार डम्पू,अरुण सिंह बन्टू,संतोष सिंह, अशोक यादव,रणजीत कुशवाहा, देवनन्दन प्रसाद,आरकेस दूवे,जयप्रकाश जयसवाल, सत्येंद्र सिंह,सितांशु गुप्ता, राजेश सिंह, अंजनी राय ,शशि चौरसिया, सत्येन्द्र सिंह,प्रमोद सिंह, प्रतुल ओझा,दिनेश पाठक,खड़क तिवारी,पंकज सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Shabd Bhedi
Shabd Bhedi News covers a wide variety of fields such as politics, business, sports, art, and often includes materials such as opinion columns, editorial cartoons, comic strips, and advice columns.
https://www.kotagin.com/listing/shabd-bhedi-news
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments