नवीन सिंह
पकड़ी, बलिया। बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ उदय पासवान ने बताया कि सत्र 2021-22 के छात्र संघ चुनाव के सुचारू संचालन के लिए चुनाव अधिकारी श्री धर्मेंद्र नाथ पांडे को नियुक्त किया गया है।
चुनाव अधिकारी ने जानकारी दिया कि महाविद्यालय में नामांकन प्रक्रिया 20/12/2021 को निर्धारित किया गया है। साथ ही 24/12/2021 को मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी। साथ ही उसी दिन चुनाव परिणाम भी घोषित कर, निर्वाचित पदाधिकारियों को उसी दिन शपथ ग्रहण करा दिया जाएगा। महाविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ सच्चिदानन्द मिश्र ने यह जानकारी दी।