बृजेश सिंह
बलिया। सपा के 2022 संकल्प दिवस पर पुत्व मंत्री सनातन पाण्डेय के साथ सैकड़ो प्रबुद्धजनों ने सरकार के खिलाफ अर्धनग्न प्रदर्शन किया। गंगा स्नान कर पूजा पाठ के साथ विधानसभा चुनाव के लिए संकल्प लिए। इस मौके पर पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में लोकतंत्र व संविधान बचा ही नहीं है। जबसे भारतीय जनता पार्टी की सरकार आयी है तबसे हिंदुस्तान में लोकतंत्र नाम की चीज ही नहीं बची है। लोगों का संविधान पर से विश्वास उठने लगा है। यह झूठ और फरेबों की सरकार है। आज हम प्रबुद्धवर्ग बलिया से इस अत्याचारी, अनाचारी, दुराचारी सरकार को हटाने का संकल्प लेते है।
श्रीरामपुर गंगा घाट पर पूर्व मंत्री सनातन पांडे के साथ सैकड़ों प्रबुद्ध जनों ने गुरुवार को गंगा में स्नान कर आगामी चुनाव में विजयश्री होने के साथ बीजेपी को हटाने का संकल्प लिया। सपा प्रबुद्ध जन के जिलाध्यक्ष हिमांषु त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में सुशील पांडेय ‘कान्हजी’ पंकज मिश्रा आदि लोग शामिल रहे।