राजनीति

किसानों के लहू से सरकारे नहाना बन्द करें, राज्य मंत्री को करे बर्खास्त : रामइकबाल सिंह

 दिग्विजय सिंह 

नगरा-  भाजपा के पूर्व विधायक व प्रांतीय कार्य समिति के सदस्य रामइकबाल सिंह ने खीरी लखीमपुर की घटना के आरोपित गृह राज्यमंत्री को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है।  यह घटना मानवता के लिए कलंक है। मंत्री पुत्र ने  गाड़ी से किसानों को रौद कर मार डाला। सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद उसे गिरफ्तार किया गया, किंतु आज भी मंत्री  कुर्सी पर विराजमान हैं। इस घटना से सरकार की किरकिरी हुई है व विपक्ष को बल मिला है। पूर्व विधायक  नगरा में बुधवार को देर शाम  पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

           श्री सिंह कहे कि सरकार तुरंत कृषि बिल को वापस ले अन्यथा किसान समाप्त हो जाएगा। साथ ही किसानों के खून से नहाने की आदत बंद करे।  कहा कि खीरी लखीमपुर की घटना में भाजपा कार्यकर्ता भी मारे गए हैं। सरकार को उनकी भी सुधि लेनी चाहिए। इस घटना पर सरकार की बेरुखी से प्रदेश भर के कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। सरकार को चाहिए कि किसानों की तरह ही मृत कार्यकर्ताओं के स्वजन को आर्थिक सहायता व एक सदस्य को नौकरी प्रदान करना चाहिए । पूर्व विधायक कहे कि इस सरकार में लोग सुरक्षित नहीं रह गए हैं। इस सरकार को नौकरशाह चला रहे हैं।

 फ्रेंडली फाइट का नतीजा है कि अभी तक गोरखपुर के डीएम व एसपी पर प्राथमिकी दर्ज नही की गई। सरकार को चाहिए कि दोनों अधिकारियों को बर्खास्त कर दे। अब तो भाजपा कार्यकर्ता भी थाने में जाने से डरने लगे हैं। पूर्व विधायक ने कहा कि बलिया में विकास के नाम पर कुछ भी नही हुआ है। सुरहा ताल में आई बाढ से 30 गांव प्रभावित हैं इसके बावजूद भी यहां के नुमाइंदे व प्रशासन कुंभकर्णी नींद सो रहा है। पूरा बलिया शहर पानी पानी है। बच्चे स्कूल नही जा पा रहें हैं।  नेटवर्क रहता नहीं और आनलाइन पढाई के नाम पर छात्रों  को ठगा जा रहा है। सरकार बेरोजगारों को मारने पर तुली है। कहा कि  अब जुमले की राजनिति बंद होनी चाहिए।

Shabd Bhedi
Shabd Bhedi News covers a wide variety of fields such as politics, business, sports, art, and often includes materials such as opinion columns, editorial cartoons, comic strips, and advice columns.
https://www.kotagin.com/listing/shabd-bhedi-news
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments