मेष (Aries): नए कार्य करने की गणेशजी आपको सलाह देते हैं। गूढ़ विद्या तथा रहस्यमय विषयों को जानने-समझने का आज आप प्रयत्न कीजिएगा।
वृषभ (Taurus): दिन का प्रारंभ आज मित्रों की भेंट से होगा। अन्य व्यक्ति भी आज आपके जीवन में आ सकते हैं। पर्यटन या प्रवास का आयोजन हो सकता है परंतु दोपहर के बाद सावधानी बरतने की गणेशजी सलाह देते हैं।
मिथुन (Gemini): आज का आपका दिन आनंद के साथ बीतेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कर्क (Cancer): प्रतिकूलता में भी आप परिश्रमपूर्वक कार्य करेंगे तो आगे बढ़ने के अवसर हैं। आरोग्य में विशेषकर पेट के व्याधि से समस्या होगी। स्वास्थ्य सुधर सकता है।
सिंह (Leo): आज का दिन ध्यान से चलने का दिन है ऐसा गणेशजी कहते हैं। मानसिकरूप से तनाव रहेगा। शारीरिकरूप से कुछ अस्वस्थता का अनुभव होगा।
कन्या (Virgo): आपको लाभ और भाग्यवृद्धि का योग है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। बंधु-स्वजनों से लाभ होगा।
तुला (Libra): शारीरिक और मानसिक रूप से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पारिवारिक झगड़े में वाणी पर संयम रखना होगा। नकारात्मक मानसिकता न अपनाइएगा।
वृश्चिक (Scorpio): आज का आपका दिन मध्यम फलदायी होगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। सुख और संतोष का अनुभव होगा। परिवारजनों के साथ आनंदपूर्ण दिन संपन्न होगा।
धनु (Sagittarius): आज के दिन दुर्घटना और शल्यचिकित्सा से संभलकर चलने की गणेशजी सलाह देते हैं। आनंद-प्रमोद के पीछे आप अधिक खर्च करेंगे।
मकर (Capricorn): आज का दिन व्यापार-उद्योग के लिए और व्यावसायिकों के व्यवसाय के लिए लाभदायी है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। पुत्र और पत्नी से लाभ होगा।
कुंभ (Aquarius): आज का दिन लाभकारी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में आप को लाभ की प्राप्ति होगी। सम्मानित होंगे। व्यवसाय या व्यापार में पदोन्नति होगी।
मीन (Pisces): बौद्धिक और उससे संबंधित लेखन कार्य में आज आप सक्रिय रहेंगे। नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे। लंबे प्रवास तथा धार्मिक यात्रा के योग हैं, जिसमें किसी बडे़ प्रतिष्ठान से जुड़ने का मौका मिलेगा।
Subscribe
Login
0 Comments