File photo |
न्यूज डेस्क। पूर्व सीएम कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार आज बुलंदशहर के नरोरा में किया जाएगा। गंगा किनारे बांसी घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा। अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री योगी व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह शामिल होंगे। केंद्र और प्रदेश सरकार के कई नेता शामिल होंगे। पार्थिव शरीर को नरौरा स्थित बच्चा पार्क में अंतिम दर्शन के लिये रखा जाएगा। स्थानीय व बाहर से आने वाले लोग श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे। उसके बाद बांसी घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा