जिला जवार शिक्षा

शिक्षामित्र संघ के अध्यक्ष बने रणवीर

नगरा ब्लॉक इकाई का हुआ पुनर्गठन, गुलाब को संरक्षण की जिम्मेदारी

नगरा। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ की स्थानीय इकाई का पुनर्गठन किया गया। इसमें गुलाब जी संरक्षक, रणवीर सिंह अध्यक्ष, अरविंद कुमार महामंत्री, मंटू यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपेंद्र तिवारी व अक्षय लाल यादव उपाध्यक्ष, बच्चा लाल कोषाध्यक्ष, हरीश शुक्ल ब्लॉक मंत्री, ज्ञानेंद्र सिंह संगठन मंत्री, शशिभूषण सूचना मंत्री और शिवकुमार मीडिया प्रभारी चुने गए। शशिप्रभा को महिला प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया।
बीआरसी परिसर में हुई बैठक में संघ के जिलाध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि संघे शक्ति कलियुगे यानी वर्तमान युग में संगठित होकर ही किसी कार्य में सफलता पाई जा सकती है। इतिहास भी इस बात का साक्षी है कि बड़ी से बड़ी लड़ाई संगठित होकर ही जीती गई है। शिक्षा मित्र संघ ने भी संगठन के दम पर शिक्षामित्रों के हक में बहुत कुछ किया है। यह अलग बात है कि अभी समय अनुकूल नहीं चल रहा है निराश होने की आवश्यकता नहीं है उम्मीद कि बहुत जल्द शिक्षामित्रों की समस्याओं का समाधान होगा।

बैठक में अजय श्रीवास्तव, परवेज अहमद, राकेश पांडे निर्भय नारायण राय, अखिलेश पांडे, मंजूर अहमद, तेज नारायण सिंह, अवधेश भारती, जयप्रकाश तिवारी, बृजेश यादव, अभय सिंह पप्पू, सुनील यादव, बृजेश कुमार, सितारे हिंद, सुरमिला यादव, तारा चौहान, रीना, रीता यादव, दिलीप कुमार, मंजू यादव, बृजेश सिंह, शशिकला सिंह आदि थे। संचालन राजीव मिश्र ने किया।

Shabd Bhedi
Shabd Bhedi News covers a wide variety of fields such as politics, business, sports, art, and often includes materials such as opinion columns, editorial cartoons, comic strips, and advice columns.
https://www.kotagin.com/listing/shabd-bhedi-news
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments