गुजरात। गुजरात के मोरबी में रविवार शाम करीब 7 बजे केबल सस्पेंशन ब्रिज टूटने से करीब 400 लोग मच्छु नदी में गिर गए। हादसे में अब तक 60 लोगों की मौत हो गई है। यह पुल पिछले 6 महीने से बंद था। रेनोवेशन के बाद इसी महीने दिवाली के एक दिन बाद यानी 25 अक्टूबर को इसे आम लोगों के लिए खोला गया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के आश्रितों को दो लाख और घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता देने का ऐलान किया है। उन्होंने CM भूपेंद्र पटेल से बातचीत कर रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली। सीएम पटेल ने कहा- राहत और बचाव कार्य जारी है। घायलों के तत्काल उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मैं इस संबंध में जिला प्रशासन के लगातार संपर्क में हूं।
कांग्रेस ने भाजपा को घेरा
इधर, हादसे पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा है। कांग्रेस ने कहा कि चुनाव की जल्दबाजी में भाजपा ने पुल को लोगों के लिए जल्दी खोल दिया। इसके अलावा दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने भी घटना को दुखद बताया। साभार:दैनिक भास्कर