शिवानन्द बागले
रसड़ा(बलिया)। रसड़ा मऊ मार्ग पर स्थित बर्फ फैक्ट्री के समीप मंगलवार की दोपहर टाटा मैजिक की ठेले में टक्कर लग गयी। टक्कर लगने से मैजिक चालक की सदमा लग गया जिससे उसकी मौत हो गयी। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी।
जानकारी अनुसार फेफना थाना के एकौनी निवासी रविन्द्र सिंह 55 वर्ष पुत्र रमाशंकर अपनी खाली टाटा मैजिक गाड़ी लेकर आजाद चौराहा की ओर जा रहे थे कि बर्फ फैक्ट्री के समीप गन्ना पेराई करने वाले ठेले में मामूली टक्कर लग गयी। जबकि ठेला चालक को खरोच तक नही लगा। ठेले में टक्कर लगने पर मैजिक चालक अवाक रह गया। जिससे चालक रविन्द्र सिंह सदमे से दम तोड़ दिया। आस पास के लोगो ने गाड़ी की चाभी निकाला। आस पास के लोगो ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाये जहा चिकित्सको ने रविन्द्र सिंह को मृत्यु घोषित कर दिया। रविन्द्र सिंह के पाँच पुत्रियां एवम एक पुत्र अभय सिंह है। परिजनों के रोने विलखने से हर किसी की आँखे नम हो गयी।