उत्तर प्रदेश

एसपी सुजाता सिंह व उनकी टीम ने अपनी सूझबूझ से पकड़े कई बदमाश लुटेरे

बलिया – पुलिस अधीक्षक बलिया सुजाता सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियों के रोक थाम हेतु चलाये जा रहे अभियान में दिनांक 12.06.2017 को प्रभारी स्वाट रामाश्रय राय व थानाध्यक्ष दुबहड विनीत राय की टीम को मुखबीर की सूचना पर घोडहरा चट्टी अनर्तगत थाना दुबहड में समय करीब 07.00 बजे के आस पास अन्तरजनपदीय लूटेरो के गिरोह से मुठभेड के बाद बाद गिरफ्तार करने सफलता मिली है|
गिरफ्तार किये गये अभियुक्तो को पास से लूटी गयी 03 अपाची गाडियों 01 अदद पिस्टल मय खोखा कारतूस, एक अदद रिवाल्वर लूटा हुवा लाइसेन्सी रिवाल्वर मय खोखा कारतूस, एक अदद कट्टा खोखा जिन्दा कारतूस लूट के 17320 रुपये नकद तथा मोबाइल तथा फेफना व सुखपुरा में महिलाओ से लूटे गये 02 लाकेट बरामद हुआ गिरफ्तार अभियुक्त शातिर लूटेरे हैं, जो गाजीपुर बलिया मऊ आदि जिलों में लगातार लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे तथा पूर्व में कई बार जेल जा चुके हैं। गिरफ्तार अभियुक्तें के टीम का सरगना धनजी उर्फ सुरेश सिंह पूर्व में दो-दो बार इनामिया रह चुका है तथा जेल से बाहर आने पर अपना गिरोह बनाकर लूट/हत्या की घटनाओं को अंजाम देता है।
उक्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी स्वाट प्रभारी एव थानाध्यक्ष दुबहड़ के अथक परिश्रम से अपनी जान पर खेल कर अभियुक्तों1. धनजी कुवर उर्फ सुरेश पुत्र इन्द्रदेव सिंह साकिन सहतवार थाना सहतवार बलिया 2. अविनाश पाण्डेय पुत्र दिनेश पाण्डेय सकिन राम दाहिनपुरम थाना कोतवाली बलिया 3. प्रेम शंकर दूबे पुत्र सत्यदेव दूबे साकिन किशुनीपुर थाना दुबहड बलिया 4. अन्शु उर्फ टिंकू गौड पुत्र अनिल साकिन शंकरपुर थाना बांसडीह रोड बलिया 5. पवन तिवार पुत्र शिव जी तिवारी साकिन शंकरपुर थाना बांसडीह रोड बलिया को गिरफ्तार किया गया अभियुक्तो के सम्बन्ध में थाना दुबहड पर मु0अ0सं0 246/17 धारा 41/411,419,420,307 भादवि व 3/25/30 आर्मस एक्ट पंजीकृत किया गया पुछताछ में अभियुक्तगणो द्वारा जनपद के विभिन्न थानो व अन्य जनपदो में लूट/छिनैती की कई घटनाओ में सम्मिलित होना बताये, जिसमें थाना 1. जनपद बलिया के थाना बैरिया में पेट्रोल टंकी से असलहा दिखाकर रु0 36000/- की लूट लेना 2.जनपद बलिया के थाना सुखपुरा में महिला का लाकेट छिनना 3. जनपद बलिया के थाना फेफना में महिला का मंगलसूत्र छिनना 4. जनपद बलिया के थाना कोतवाली में रु0 100000/- लूट लेना 5. जनपद मऊ के थाना हल्धरपुर में पेट्रोल पम्प से असलहा दिखाकर रु0 4500/- रु0 लूट लेना 6. जनपद गाजीपुर के थाना नन्दगंज में पेट्रोल पम्प से रु0 65000/- लूट लेना 7. जनपद गाजीपुर के थाना कोतवाली में अपाची बाईक लूट लेना 8. जनपद गाजीपुर के थाना सादियाबाद में बाईक सवार से रु0 10000/- लूट लेना की घटना को स्वीकार किया है|
इस सम्बन्ध में सभी सम्बन्धित थानो पर 1. मु0अ0स0 1576/17 धारा 392 भादवि थाना कोतवाली गाजीपुर 2.मु0अ0स0 273/17 धारा 394 भादवि थाना बैरिया बलिया 3. मु0अ0सं0 690/17 धारा 392 भादवि थाना सुखपुरा बलिया 4. मु0अ0सं0 417/17 धारा 392 भादवि थाना फेफना बलिया 5. मु0अ0सं0 182/17 धारा 394 भादवि थाना हल्धरपुर मऊ 6. मु0अ0सं0 552/17 धारा 392 भादवि थाना कोतवाली बलिया 7. मु0अ0सं0 529/17 धारा 392 भादवि थाना नन्दगंज गाजीपुर 8. मु0अ0सं0 931/17 धारा 392,506 भादवि थाना सादियाबाद गाजीपुर का अभियोग पूर्व में ही पंजीकृत किया जा चुका है। अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन, वाराणसी द्वारा गिरफ्तार करने वाली टीम को रु0 15,000/- का नकद इनाम देने की घोषणा की गयी है।
बरामदगी
1. 03 अदद अपाची मोटर साइकिल
2. एक अदद रिवाल्वर 32 बोर (नम्बरी) 01 खोखा 04 जिन्दा कारतूस
3. एक अदद पिस्टल 32 बोर (फैक्ट्री मेड) 01 खोखा 01 जिन्दा कारतूस
4. एक अदद कट्टा 12 बोर 01 खोखा 02 जिन्दा कारतूस
5. 17320 रुपये नकद
6. 03 मोबाईल
7. 02 लाकेट बरामद हुआ
गिरफ्तार अभियुक्त
1. धनजी कुवर उर्फ सुरेश पुत्र इन्द्रदेव सिंह साकिन सहतवार थाना सहतवार बलिया
2. अविनाश पाण्डेय पुत्र दिनेश पाण्डेय सकिन राम दाहिनपुरम थाना कोतवाली बलिया
3. प्रेम शंकर दूबे पुत्र सत्यदेव दूबे साकिन किशुनीपुर थाना दुबहड बलिया
4. अन्शु उर्फ टिंकू गौड पुत्र अनिल साकिन शंकरपुर थाना बांसडीह रोड बलिया
5. पवन तिवार पुत्र शिव जी तिवारी साकिन शंकरपुर थाना बांसडीह रोड बलिया
गिरफ्तार करने वाली टीम
1. रामाश्रय राय प्रभारी स्वाट टीम बलिया।
2. विनीत राय थानाध्यक्ष दुबहड बलिया।
3. कां0 राकेश कुमार यादव स्वाट टीम बलिया।
4. कां0 अरुण यादव स्वाट टीम बलिया।
5. कां0 विजय तिवारी स्वाट टीम बलिया।
6. कां0 शहजाद जमा खां स्वाट टीम बलिया।
7. कां0 आलोक सिंह स्वाट टीम बलिया।
8. कां0 मनोज यादव स्वाट टीम बलिया।
9. कां0 शशि प्रताप सिंह सर्विलांस टीम बलिया।
10. कां0 राकेश यादव सर्विलांस टीम बलिया।
11. कां0 मनीष विश्वकर्मा थाना दुबहड बलिया।
12. कां0 संदीप गिरि थाना दुबहड बलिया।
13. कां0 प्रमोद कुमार थाना दुबहड बलिया।
रिपोर्ट- संतोष कुमार शर्मा 
Shabd Bhedi
Shabd Bhedi News covers a wide variety of fields such as politics, business, sports, art, and often includes materials such as opinion columns, editorial cartoons, comic strips, and advice columns.
https://www.kotagin.com/listing/shabd-bhedi-news
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments