नवीन सिंह
पकड़ी, बलिया। विगत 12 वर्षों से श्री श्री 108 श्री गोपाल दास जी महाराज के सानिध्य में विश्व शांति एवं मानव जीवन के कल्याण हेतु चल रहे सीताराम नाम जप यज्ञ के समापन पर विशाल विष्णु महायज्ञ का आयोजन 8 फरवरी से किया गया है।
इसी क्रम में मंगलवार को भव्य कलश एवं शोभायात्रा निकाली गई। जिसमे स्थानीय गाँव के साथ साथ आसपास के गांवो के हजारो नर नारी ने हिस्सा लिया। शोभायात्रा में विभिन्न प्रकार के वादक यंत्रों के साथ साथ बैंड बाजा, आधुनिक डीजे के अलावा दर्जनों हाथी घोडे शामिल थे।
श्री विष्णु महायज्ञ के संयोजक श्री गोपालदास जी महाराज ने बताया कि 8 फरवरी को कलश एवं शोभायात्रा के साथ शुरू हो रहे महायज्ञ वाराणसी से पधारे यज्ञाचार्य पं.रत्नेश द्विवेदी के देख रेख में 16 फरवरी तक लगातार चलेगा। इस दौरान प्रतिदिन वेदी पूजन पाठ स्वाहाकार आरती कथा होगी।
साथ ही दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक विभिन्न मानस मर्मज्ञों के द्वारा राम कथा भी होगी।