जुगनू सिंह
बलिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा की एक बैठक भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अश्वनी सिंह (लिटिल) की अध्यक्षता में भाजपा कार्यालाय हनुमानगंज पर रविवार को आयोजित की गयी। जिसमें भाजयुमों की प्रस्तावित जिला कार्यसमिति की बैठक को सफल बनाने पर बिचार विमर्ष किया गया। जिलाध्यक्ष अशवनी सिंह ‘लिटिल ने बताया की आगामी 27 अक्टूबर को भाजयुमो की जिला कार्यसमिति की बैठक शीर्ष नेतृत्व द्वारा तय किया गया है । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित मिश्रा उपस्थित रहेंगे।
भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों ने देश के युवाओं का जीवन उज्जवल करने का काम किया है। भाजयुमो देश के अंदर युवाओं मे सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बैठक में जिला महामंत्री प्रशान्त श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष विश्वजीत तिवारी भुमिहार, आदित्य तिवारी ‘बाबा’, अभिषेक नारायण सिंह , जिला मंत्री आशुतोष तिवारी, निखिल पाण्डेय, मोहित मौर्या, अभिषेक सिंह, विकेश राठौर, कुंवर पूर्णेन्द्र सिंह, अतुल आनन्द सिंह, विशाल सिंह, अमित सिंह, अनुज श्रीवास्तव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।