उत्तर प्रदेश क्राइम जिला जवार ब्रेकिंग न्यूज

भीमपुरा: युवक को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, हालत नाजुक

भीमपुरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के टिकुलिया निवासी संजय यादव 25 पुत्र हीरा यादव को गांव के ही एक युवक के साथ रविवार की रात्रि 9 बजे के आसपास बाइक से कसेसर बाजार से घर जा रहा था। उसी वक्त रास्ते मे ही बाइक सवार बदमाशों ने पीछे से गोली मार दी। गोली मारने के बाद बदमाश फरार हो गए। गांव का युवक गोली लगने के बाद गांव वालों को सूचना देते  हुए इलाज  के लिए बाइक से ही लेकर उसे मऊ निकल गया। वहां पर एक निजी अस्पतालके भर्ती कराया। गोली मारने के कारणों का पता नहीं चल सका।

प्राप्त जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र के सिकन्दरापुर टिकुलिया निवासी संजय यादव अपने गांव के ही संदेश यादव के साथ कसेसर बाजार से घर जा रहा था। अभी वह गांव से कुछ पहले ही था तभी बाइक सवार बदमाशों ने पीछे से संजय पर गोली चला दी। गोली संजय के पीठ में लगी। ग्रामीणों की माने तो दो बार गोली चलने की आवाज सुनाई दी। गोली लगने के बाद संदेश सड़क पर मौजूद ग्रामीणों को सूचना देते हुए बाइक से इलाज के लिए मऊ लेकर निकल गया। संदेश ने बताया कि संजय को एक गोली पीठ में लगी है।गोली लगने के बाद हमलोगों की बाइक लड़खड़ा गयी है और बदमाश भाग निकले हैं। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष भीमपुरा मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गए। कुछ समय बाद सीओ रसड़ा फहीम भी पहुँचकर मातहतों से जानकारी लेने लगे।

Shabd Bhedi
Shabd Bhedi News covers a wide variety of fields such as politics, business, sports, art, and often includes materials such as opinion columns, editorial cartoons, comic strips, and advice columns.
https://www.kotagin.com/listing/shabd-bhedi-news
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments