उत्तर प्रदेश

अटेवा के पदयात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नगरा के शिक्षकों ने भरी हुंकार

दिग्विजय सिंह 

नगरा, बलिया। पेन्शन बचाओ अभियान के तहत, जिला मुख्यालय पर अटेवा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करने के लिए नगरा से प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप सिंह “मुकेश ” के नेतृत्व में एक बैठक की गयी, जिसमें शुक्रवार को जिले पर आयोजित पदयात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए चर्चा की गयी। पूर्व ब्लाक अध्यक्ष ने कहा कि सभी एकजुट होकर कार्यक्रम में भागीदारी कर उसे सफल बनाये। पेन्शन पाना हमारा हक और अधिकार है। यह लड़ाई किसी संगठन की नहीं हम सबकी है। श्री सिंह ने ब्लॉक के पेंशन विहीन साथियों को अधिक से अधिक इस कार्यक्रम में पहुंचने के लिए आवाहन किया।


   बता दें कि पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन और निजीकरण के विरोध में अटेवा प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर शुक्रवार को अपराह्न 2 बजे से कम्पनी बाग़ (कलेक्ट्रेट कंपाउंड) बलिया से पदयात्रा प्रस्तावित है। इस पदयात्रा को सफल बनाने के लिए जिले के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों का एक बड़ा समूह हिस्सेदारी करेगा। जिसको सफल बनाने के लिए नगरा क्षेत्र के शिक्षकों की एक बैठक की गयी। जिसमे रजनीश दुबे,शैलेंद्र यादवARP, संजीव सिंह, राकेश सिंह, उमरावसिंह यादव, चंदन सिंह, राजुरंजन सिंह, निर्भय सिंह, सुभाष राम, संजय सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह, चन्द्रभूषण सिंह, मनोज कुमार,दौलत अली,आदि लोगों ने भाग लिया।

Shabd Bhedi
Shabd Bhedi News covers a wide variety of fields such as politics, business, sports, art, and often includes materials such as opinion columns, editorial cartoons, comic strips, and advice columns.
https://www.kotagin.com/listing/shabd-bhedi-news
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments