उत्तर प्रदेश

कल्याण सिंह: अस्पताल के वो 48 दिन…


लखनऊ:
 उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने SGPGI में आखिरी सांस ली। वो 48 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। उनका डायलिसिस किया जा रहा था। डॉक्टर ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने की कोशिश में जुटे थे। PGI के डायरेक्टर प्रो. आरके धीमन ने दैनिक भास्कर को बताया था कि ICU में भर्ती कल्याण सिंह बीते कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर हैं। उनकी हालत स्थिर थी। हाल में तबीयत फिर बिगड़ गई है। उनकी किडनी में फिर से इन्फेक्शन बढ़ गया। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना गोरखपुर का दौरा रद्द कर कल्याण सिंह को देखने पहुंचे। करीब 20 मिनट तक PGI में रुके। इस दौरान सीएम के साथ कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना और कल्याण के बेटे राजवीर सिंह भी मौजूद रहे। वहीं, रात करीब 9: 30 बजे उनका निधन हो गया। बताया जा रहा है कि कुछ ही देर में सीएम योगी अस्पताल दोबारा पहुंच रहे हैं।

48 दिन से PGI में चल रहा था इलाज
इससे पहले शुक्रवार को CM योगी आदित्यनाथ दिल्ली से सीधे लखनऊ स्थित PGI पहुंचे थे। उन्होंने डॉक्टरों से कल्याण सिंह की सेहत का अपडेट लिया था। मुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी थे। कल्याण सिंह का पिछले 48 दिन से PGI में इलाज चल रहा था।

19 जुलाई को वेंटिलेटर पर किए गए थे शिफ्ट
कल्याण सिंह को 21 जून को लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया था। उन्हें ब्लड शुगर, बैक्टीरियल इन्फेक्शन और सेप्सिस की दिक्कत थी। इस बीच 3 जुलाई को उन्हें माइनर हार्ट अटैक आया था। उसके बाद 4 जुलाई को PGI के ICU में भर्ती कराया गया।

पहले कल्याण सिंह की तबीयत में सुधार देखने को मिला था,, पर अचानक 17 जुलाई को उनकी सेहत फिर से बिगड़ गई। उसी दिन उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। हालत में सुधार न होने पर उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम दिया गया है। ICU में क्रिटिकल केयर मेडिसिन, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी और एंडोक्रिनोलॉजी के डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं। इसके अलावा संस्थान के निदेशक प्रो.आरके धीमन भी उनके स्वास्थ्य पर बारीकी से नजर रखे हैं।

लगातार हाल जानने पहुंचे थे ये माननीय

  • 20 अगस्त को CM योगी और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ कल्याण सिंह का हाल जाना।
  • 01 अगस्त को गृह मंत्री अमित शाह PGI पहुंचे थे।
  • 28 जुलाई को उमा भारती कल्याण सिंह को देखने पहुंचीं।
  • 27 जुलाई को CM योगी 5वी बार कल्याण सिंह को अस्पताल में मिलने पहुंचे, इससे पहले वह 18 जुलाई, 08 जुलाई, 06 जुलाई और 04 जुलाई को भी उन्हें देखने गए थे।
  • 23 जुलाई को सांसद बृज भूषण शरण सिंह PGI पहुंचे।
  • 22 जुलाई को विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित PGI पहुंचे थे।
  • 21 जुलाई को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का PGI पहुंचे, इससे पहले वह 4 जुलाई को लोहिया संस्थान में भी कल्याण सिंह को देखने पहुंचे थे।
  • 20 जुलाई को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल PGI पहुंचीं थीं।
  • 13 जुलाई को प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा और आबकारी मंत्री राम नरेश अग्निहोत्री PGI पहुंचे थे।
  • 12 जुलाई को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी PGI पहुंची थीं।
  • 11 जुलाई को केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण,उद्योग और जल शक्ति राज्यमंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल कल्याण सिंह को देखने पहुंचे थे।
  • 8 जुलाई को BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष के साथ लखनऊ पहुंचे।
  • Source: d.b.
Shabd Bhedi
Shabd Bhedi News covers a wide variety of fields such as politics, business, sports, art, and often includes materials such as opinion columns, editorial cartoons, comic strips, and advice columns.
https://www.kotagin.com/listing/shabd-bhedi-news
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments