जिला जवार

छठ पूजा पर अलर्ट मोड में दिखी बलिया पुलिस

 

घाटों का निरीक्षण करते एसपी राज करने नय्यर

बृजेश सिंह 
बलिया। छठ घाटों पर बुधवार को सायंकाल आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। महिलाओं ने शाम को तालाब, पोखरों व नहरों के किनारे बने छठ घाट डूबते हुए सूर्य को अर्ध्य दिया। पुत्र प्राप्ति और मंगल कामना के लिए व्रती महिलाओं ने तालाब व पोखरों में खड़े होकर छठ मइया की आराधना किया।अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य अर्पित करते हुए तन-मन की शुद्धता और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान मंगल गीतों की धुन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में दिखा।

छठ घाट पर लोगों से वार्तालाप करते एएसपी विजय त्रिपाठी

सुरक्षा के लिए घाटों से लेकर शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भारी पुलिस फोर्स तैनात रही। स्वयं पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर व अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी ने विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया।वहां उपस्थित नागरिकों/श्रद्धालुओं से वार्ता कर सुरक्षा का संदेश दिया। छठ महापर्व में किसी भी श्रद्धालु को दिक्कत न हो, इसके लिए पुलिस एसपी व एएसपी ने बाकायदा पुलिसकर्मियों को घाटों पर अलर्ट रहने का निर्देश देते रहे। नदी/तालाबों के किनारों पर सतर्क दृष्टि रखने के साथ ही छोटे बच्चों पर विशेष ध्यान देने की अपील की।

भीमपुरा के कसौंडर गांव में सीओ रसड़ा शिवनारायण वैष


भीमपुरा एसओ आर एस नागर क्षेत्र के भीमपुरा, कसेसर, उधरन, बरवां, कीडीहरापुर आदि गांवों में पोखरे व नहर पर हो रहे छठ पुजा को सकुशल संपन्न कराने के लिए चक्रमण करते रहे। कसौंडर गांव में छठ की वेदी बनाते समय हुए हल्के विवाद को देखते आज विशेष रुप से निगरानी रखी गयी थी। पुलिस की एक टीम वहां लगायी गयी थी। क्षेत्रधिकारी रसड़ा शिवनारायण वैश भी कसौंडर पहुँचकर जायजा लिया। साथ क्षेत्र के दुसरे गांवों में भी भ्रमण कर पूजा की तैयारियों को परखा। भीमपुरा पुलिस ने आपात कालीन व्यवस्था के तहत बड़े ट्युव के सहारे स्थानीय तैराकों की एक टीम भी तैयार कर रखी थी ताकि अचानक कही हादसा हो जाय तो उससे तत्काल निपटा जा सके।

भीमपुरा में छठ घाट का निरीक्षण करते एसओ भीमपुरा आर एस नागर

   उभांव थानाध्यक्ष अविनाश सिंह घाघरा के तटवर्ती घाटों पर छठ पूजा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए तैयार दिखे। बिठुवां गांव में छठ पूजा स्थल और कब्रिस्तान को लेकर विवादित स्थान पर छठ पूजा निर्विवाद व शांति रुप जे सकुशल सम्पन्न होते द्वख निरीक्षण करने पहुँचे एडिशनल एसपी विजय त्रिपाठी प्रसन्नता व्यक्त की। साथ नगर पंचायत बेल्थरारोड में इंस्पेक्टर व सीयर पुलिस चौकी इंचार्ज सूरज सिंह संग छठ पूजा स्थलों का निरीक्षण किया। 

उभांव इंस्पेक्टर अविनाश सिंह व चौकी इंचार्ज सूरज सिंह के साथ एएसपी


     नगरा थानाध्यक्ष दिनेश पाठक ने नगर पंचायत सहित ताड़ीबड़ागांव, मलप, नरही, खनवर आदि गांवों में पोखरे व नहर पर की जा रही छठ पूजा पर शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए कांस्टेबल की ड्यूटी लगायी थी।स्वयं के अलावे दुसरी पेट्रोलिंग वाहन से पूरे क्षेत्र में चक्रमण करते रहे। 

Shabd Bhedi
Shabd Bhedi News covers a wide variety of fields such as politics, business, sports, art, and often includes materials such as opinion columns, editorial cartoons, comic strips, and advice columns.
https://www.kotagin.com/listing/shabd-bhedi-news
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments