दिग्विजय सिंह
नगरा। मिशन शक्ति के तीसरे चरण में श्री नरहेजी महाविद्यालय नरही के सभागार में शनिवार को एनएसएस के दोनों इकाइयों द्वारा संयुक्त रूप से महिला उद्यमिता कार्यक्रम के अन्तर्गत रोजगार चयन और सृजन में नारी की भूमिका पर व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। व्याख्यानमाला को संबोधित करते हुए शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष रामजी सिंह ने कहा कि जब नारियां कल्पना चावला एवं ओलंपिक की प्रसिद्ध खिलाड़ी बन सकती है तो उद्यम क्यो नहीं कर सकती।
उन्होंने कहा कि महिलाओं को भी उद्यम चुनने का हक पुरुषों की तरह ही है। अब नारियां पहले की तरह कमजोर नहीं है। इस मौके पर डा शोभा मिश्रा, बलिराम, विकास राय, प्रदीप मिश्रा, कार्यालय अधीक्षक राजेश सिंह, यास्मीन बानो ने भी अपने अपने विचार रखे। अध्यक्षता प्राचार्या डॉ सुशीला सिंह एवं संचालन डॉ कृष्ण मोहन सिंह ने किया। अंत में कार्यक्रम अधिकारी डॉ श्वेता सिंह ने सबके प्रति आभार व्यक्त किया।