उत्तर प्रदेश क्राइम जिला जवार ब्रेकिंग न्यूज

बलिया: किशोरी का अपहरण, गैंगरेप की आशंका, हत्या का प्रयास

नगरा, बलिया। थाना क्षेत्र के एक गांव की एक 13 वर्षीय किशोरी थाना क्षेत्र के ही सिकरहटा गांव के पास सड़क किनारे मरणासन्न स्थिति में मिली। उसका शरीर खून से लथपथ था। परिजनों की माने तो वह शुक्रवार की शाम को गांव में मेला देखने के लिए निकली थी। किशोरी के हालत देख लोग दुष्कर्म कर हत्या के प्रयास की आशंका जता रहे है। पुलिस किशोरी को लेकर जिला अस्पताल गयी है।

  थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी शुक्रवार को गांव के ही कालेज पर मेला देखने गयी थी। वहां से वह देर रात तक घर नहीं पहुंची थी। तब रात को ही उसके परिजन और गांव वाले सोशल मीडिया पर मेले से उसके गुम होने की जानकारी शेयर करने लगे। शनिवार की सुबह उसका खून से लथपथ शरीर बेहोशी की हालत में सिकरहटा के पास सड़क किनारे मिला। उसके हाथ पर किसी धारदार हथियार से कटा हुआ प्रतीत हो रहा था। सुबह शौच के लिये निकले ग्रामीण बेहोशी की हालत में खून से लतपथ किशोरी को देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने किशोरी को बेहोशी की हालत में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नगरा ले आयी जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल ले गयी जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। किशोरी के हालत देख उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म की आशंका जताया जा रहा है।

Shabd Bhedi
Shabd Bhedi News covers a wide variety of fields such as politics, business, sports, art, and often includes materials such as opinion columns, editorial cartoons, comic strips, and advice columns.
https://www.kotagin.com/listing/shabd-bhedi-news
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments