जिला जवार

बलिया : गैर सम्प्रदाय की लड़की को भगाने के आरोप में युवक पर मुकदमा दर्ज

 

दिग्विजय सिंह 

नगरा। थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को गैर संप्रदाय के युवक द्वारा बहला फुसलाकर कर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ अपहरण का  मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

                 पुलिस को दिए तहरीर में किशोरी की मां ने आरोप लगाया है कि मेरी बेटी 5 सितम्बर को घर से नाराज़ होकर कही चली गई। बहुत ढूंढने पर भी किशोरी का कही पता नहीं चला। इधर विश्वस्त लोगो से पता चला है कि मेरी पुत्री को गांव का ही गैर संप्रदाय का युवक बहला फुसलाकर कर तथा झांसा देकर अपने साथ कही भगा ले गया है। मां की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इससे पहले भी 28 जून को उक्त किशोरी मां के डांटने पर घर से कहीं चली गई थी। तब भी उसकी मां ने थाने में तहरीर दी थी लेकिन कुछ दिन बाद किशोरी वापस आ गई और बताई कि वह अपने मौसी के घर गई थी। तब मां ने तहरीर वापस ले लिया था।


Shabd Bhedi
Shabd Bhedi News covers a wide variety of fields such as politics, business, sports, art, and often includes materials such as opinion columns, editorial cartoons, comic strips, and advice columns.
https://www.kotagin.com/listing/shabd-bhedi-news
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments